Digitalizing Cooperatives

बाँदा शजर पत्थर शिल्प

बाँदा शजर पत्थर शिल्प पत्थरों से निर्मित आभूषणों के आरंभिक रूपों में से एक है। बाँदा की केन नदी में पाए जाने वाले इस पत्थर को शजर (वृक्ष) नाम इसकी प्राकृतिक आकृति के कारण ही दिया गया है।

कलारूप

बाँदा के स्थानीय शिल्पी पीढ़ियों से इस शानदार शजर पत्थर शिल्प का निर्माण करते रहे हैं। वे अपने उत्पाद तैयार करने के लिए परंपरागत उपकरणों और अपनी विशिष्ट तकनीक का प्रयोग करते हैं। ये अलंकरण-उत्पाद अनेक चरणों में अत्यंत सावधानी के साथ शिल्पित किए जाते हैं। कच्चे माल को प्राप्त करने से लेकर अंतिम उत्पाद तैयार करने तक बाँदा शजर पत्थर शिल्प पूरी तरह से श्रम-प्रधान और परंपरागत प्रक्रिया है।

जीआई टैग

बाँदा शजर पत्थर शिल्प को 2023 में जीआई टैग प्रदान किया गया।